{"_id":"5b9d54f1867a557eca090cd9","slug":"71537037553-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर मिस्ट्री में युवती के भाइयों को क्लीनचिट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मर्डर मिस्ट्री में युवती के भाइयों को क्लीनचिट
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्डर मिस्ट्री में युवती के भाइयों को क्लीनचिट
मुजफ्फरनगर। अंबा विहार की मर्डर मिस्ट्री में जांच के दौरान पुलिस की दावे ही सही साबित होते नजर आ रहे हैं। जांच में पति द्वारा ही पत्नी की हत्या कर खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है, जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवती के दोनों भाइयों को भी क्लीनचिट देते हुए छोड़ दिया है। पुलिस का दावा है कि दोनों के शरीर पर किसी भी तरह की खरोंच अथवा खून के धब्बे आदि नहीं मिले हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के अंबा विहार में शनिवार तड़के लेडीज फिटनेस क्लब में संचालिका रोशनआरा उर्फ सोनम और वसीम की खून से लथपथ लाशें मिलने से सनसनी फैल गई थी। युवती के परिजन वसीम पर बेटी की हत्या कर खुदकुशी करने की बात कर रहे थे, जबकि युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। हालांकि घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने युवक पर ही युवती की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारने की बात कही थी, जो जांच में पुष्ट होती नजर आ रही है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अब तक की जांच में यही बात सामने आई है कि युवक ने ही पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड किया था। इस संबंध में हिरासत में लिए गए युवती के दोनों भाइयों की पूरी जांच की गई, लेकिन उनके शरीर पर किसी तरह की खरोंच अथवा खून के धब्बे आदि नहीं मिले हैं। इसके चलते दोनों को छोड़ दिया गया है। उधर, वसीम के परिजन शनिवार को एसपी सिटी ओमवीर सिंह से मिले और युवती के दोनों भाइयों पर ही हत्या करने का आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भेजे जाने की मांग की। हालांकि एसपी सिटी ने उन्हें जांच में सामने आए तथ्यों से अवगत कराते हुए संतुष्ट कर दिया, जिसके बाद वे बैरंग लौट गए।
इनसेट
आपसी संबंधों में खींचतान तो नहीं हत्या की वजह ?
मुजफ्फरनगर। अंबा विहार की मर्डर मिस्ट्री में दंपति के आपसी संबंधों में किसी तरह की खींचतान अथवा अन्य वजह को पुलिस खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, प्रथम दृष्टया जांच में जिस वीभत्सता से युवती को कत्ल किया गया और फिर युवक द्वारा खुद को गोली मारी गई, वह सीधे तौर पर आपसी संबंधों में किसी भी तरह की खींचतान या मनमुटाव की तरफ इंगित करता है। सीधे तौर पर पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन जांच इसी तरफ इशारा कर रही है कि दंपति के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसके पीछे वजह कुछ भी हो, लेकिन अब तक की जांच में यही बात निकलकर सामने आ रही है।
विज्ञापन
-