फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ट्यूशन पढ़ने जा रहे दलित छात्र पर हमला

ट्यूशन पढ़ने जा रहे दलित छात्र पर हमला

Sun, 16 Sep 2018 12:22 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़ने जा रहे दलित छात्र पर हमला
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी में दलित छात्र पर तीन युवकों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पर गांव पचैंडा खुर्द निवासी अमित ने बताया कि बचनसिंह कॉलोनी निवासी उसका भतीजा आर्यन गांधी कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने गया था। आरोप है कि गांधी कॉलोनी के ही चिल्लू, देवराज ठाकुर और एक अज्ञात युवक ने आर्यन को रास्ते में रोककर गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्र पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed