{"_id":"5b3fb9fc4f1c1b18308b4ba4","slug":"71530903036-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला डांस में सिक्कों की बौछार पर बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला डांस में सिक्कों की बौछार पर बखेड़ा
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर। थाने के निकट मोहल्ला पछाला में एक वैवाहिक कार्यक्रम में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से दो आरोपियों का चालान किया।
बृहस्पतिवार शाम को मोहल्ला पछाला निवासी सीताराम की बेटी के वैवाहिक कार्यक्रम में महिलायें नृत्य कर रही थी। इसी दौरान मवाना से आये कुछ महमानों ने महिलाओं के ऊपर सिक्कों की बौछार कर दी। एक सिक्का वहां खडे़ एक युवक की नाक पर लग गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बखेड़ा हो गया। देखते ही देखते मारपीट और पथराव में कुछ लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और कई युवकों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से संजय पुत्र जयपाल निवासी मेरठ तथा गजेंद्र पुत्र खजान सिंह मोहल्ला पछाला मीरापुर का चालान किया। उधर, पुलिस ने एक पीड़ित पत्नी की शिकायत पर उसके पति गुल मौहम्मद पुत्र अब्दुल गफ्फार का भी चालान किया। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने तुल्हेड़ी निवासी वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र महाराज सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि एक मामले में फरार चल रहा था।