Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Womans property worth crores usurped through the creation of forged documents

Lucknow News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पी महिला की करोड़ों की संपत्ति

Mon, 23 Nov 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Womans property worth crores usurped through the creation of forged documents
लखनऊ। ठाकुरगंज के सराय माली खां निवासी सराफ देवेंद्र कुमार रस्तोगी ने दो लोगों पर अपनी बहन की करोड़ों की संपत्ति फर्जी दस्तावेजों के जरिये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर उनके और अन्य लोगों के नाम से फर्जी फर्में खोलकर ठगी करने का भी आरोप है। कोर्ट के आदेश पर हजरतगंज पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

देवेंद्र ने बताया कि वह पिता के साथ हजरतगंज में भोला नाथ ज्वेलर्स नाम से फर्म चलाते हैं। उनकी बहन रीता रस्तोगी का सरोजनीनगर में मकान समेत करोड़ों की संपत्ति है। आरोप है कि सरोजनीनगर की नई बस्ती निवासी शशि प्रकाश वर्मा और दरोगा खेड़ा निवासी शशि वर्मा ने जाली दस्तावेज तैयार कर बहन की संपत्ति हड़प ली। आरोपियों ने उनकी फर्म के नाम से एक दूसरी फर्जी फर्म भी खोल ली और इसके जरिये कई लोगों से ठगी की और बैंक से लोन भी लिया। देवेंद्र को इसकी जानकारी मई 2023 में हुई थी। उन्होंने हजरतगंज थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट की शरण ली। एसीपी हजरतगंज अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। पीड़ित को दस्तावेज और बयान के लिए बुलाया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed