फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एटूजेड कॉलोनी के चार फ्लैटों में लाखों की चोरी

एटूजेड कॉलोनी के चार फ्लैटों में लाखों की चोरी

Sat, 30 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
एटूजेड कॉलोनी के चार फ्लैटों में लाखों की चोरी
एटूजेड कॉलोनी के चार फ्लैटों में लाखों की चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की पॉश एटूजेड कॉलोनी में बदमाशों ने चार फ्लैटों के ताले तोड़कर लाखों की नकदी-जेवरात व अन्य कीमती सामान साफ कर दिया। चारों घरों के गृहस्वामी परिवार समेत गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए गए हुए थे। शुक्रवार को एक परिवार घर लौटा तब जाकर घटनाओं का पता चला।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी एटूजेड में संजीव मलिक, अमित राणा व रीतेंद्र कुमार के फ्लैट पास-पास ही हैं। इनके पास ही में अमरीश कुमार भी परिवार समेत किराए के फ्लैट में रहते हैं। नौकरीपेशा परिवार से संबंध रखने वाले ये चारों परिवार तीन-चार दिन से गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए शहर से दूर गए हुए थे। शुक्रवार को सबसे पहले संजीव मलिक परिवार के साथ घर लौटा तो अपने फ्लैट के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। बदहवास संजीव घर में गया तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले तोड़कर उसमें से भी नकदी-जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी हो चुका था। फ्लैट में चोरी हुई देख संजीव पुलिस को सूचना देने के लिए बाहर आए तो पड़ोसी अमित राणा व रीतेंद्र सिंह के साथ ही अमरीश कुमार के फ्लैट के भी ताले टूटे देख हक्के-बक्के रह गए। एक साथ चार मकानों में चोरी की वारदात से पुलिस-प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। इसके बाद तीनों अन्य पीड़ित परिवारों को भी घटना से अवगत करा दिया गया, जिनमें से एक परिवार देर शाम तक लौट आया, जबकि दो अन्य अभी रास्ते में ही हैं। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि एक साथ चार फ्लैटों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। सभी मकानों का निरीक्षण कर बदमाशों के सुबूत जुटा लिए गए हैं। बहुत जल्द पुलिस के हाथ में पूरे गिरोह की कुंडली लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed