{"_id":"5ad24f424f1c1b350b8b4897","slug":"71523732290-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में सेल्फी लेने के मामले में चर्चा में आया विजय गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में सेल्फी लेने के मामले में चर्चा में आया विजय गिरफ्तार
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में साथी बंदियों के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में चर्चाओं में आए विजय चौधरी को तितावी पुलिस ने मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव कादीखेड़ा निवासी विजय चौधरी विगत दिनों हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था। उसने जेल की बैरक में साथी बंदियों के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। जेल से सेल्फी वायरल होने का प्रकरण चर्चाओं में रहा था। जिसका संज्ञान शासन ने भी लिया था। विजय चौधरी दो सप्ताह पहले जेल से जमानत पर छूट गया था। शनिवार को तितावी पुलिस ने उसे मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया है। एसओ तितावी सूबे सिंह यादव ने बताया कि आरोपी विजय चौधरी ने गांव में युवकों के साथ मारपीट की है। जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका शांति भंग के आरोप में दाखिला कर दिया है। रविवार को उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।