{"_id":"5aa810694f1c1bab758b5388","slug":"71520963689-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाई से मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाई से मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाई से मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़
भोपा। शेविंग और कटिंग के पैसे मांगने पर युवक ने नाई के साथ मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ कर दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा थ्रू निवासी राजन की गांव में नाई की दुकान है। मंगलवार को गांव का ही एक विशेष समुदाय का युवक उसकी दुकान पर आया, जिसने बाल कटवाए और शेविंग कराई। इसके बाद जब पैसे की बात आई तो दुकानदार द्वारा बताए गए पैसे को आरोपी युवक ने कुछ ज्यादा बताया। जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दुकानदार राजन का आरोप है कि उसके साथ मारपीट करने के साथ ही दुकान में तोड़फोड़ की गई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।