फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खालापार मामले में इनायत पर रासुका लगाई

खालापार मामले में इनायत पर रासुका लगाई

Mon, 05 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खालापार मामले में इनायत पर रासुका लगाई
खालापार मामले में इनायत पर रासुका लगाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने गत वर्ष हुए खालापार बवाल प्रकरण में जेल में बंद एक आरोपी हाजी इनायत पर रासुका की कार्रवाई की है। डीएम और एसएसपी की ओर से संस्तुति मिलने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने जिला कारागार में जाकर आरोपी को रासुका की नोटिस तामील करा दी है। अब तक इस मामले में छह आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई हो चुकी है।

शहर कोतवाली के मोहल्ला कस्सावान में पुलिस ने गत वर्ष 26 जून को अवैध कटान की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने कुछ आरोपियों को पकड़ लिया था, मगर लोगों ने पुलिस पर हमला कर उन्हें छुड़ा लिया और पुलिस के वाहनों पर भी पथराव किया। इस संबंध में पुलिस अभी तक करीब चालीस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है तथा हाजी शेर, इमरान समेत पांच पर एनएसए की कार्रवाई कर चुकी है। रविवार को शहर कोतवाली पुलिस ने जेल में बंद कस्सावान निवासी हाजी इनायत पुत्र अब्दुल सलाम के खिलाफ भी रासुका की कार्रवाई की। पुलिस ने जेल में जाकर उसे एनएसए की तामील भी करा दी है। अब इस मामले में छह लोगों पर रासुका की कार्रवाई हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed