फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला से गैंगरेप, पुलिस जांच में जुटी

महिला से गैंगरेप, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 13 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप,   पुलिस जांच में जुटी
महिला से सामूहिक दुराचार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोतवाली के एक मोहल्ला में महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले को शुक्रवार दिनभर कोतवाली थाने में गहमा-गहमी का माहौल रहा। प्रथमदृष्टया पुलिस मामले को संदिग्ध करार दे रही है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

कोतवाली थाने के एक मोहल्ले की रहने वाले महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। उनका विवाद चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को आरोपियों ने एकराय होकर उसके मकान पर धावा बोल दिया। गालीगलौज कर मारपीट की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे दबोच कर कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे धमकी देते हुए फरार हो गए। दुष्कर्म की घटना को लेकर पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले को लेकर दिनभर कोतवाली थाने पर हंगामा चलता रहा। एसआई राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हालांकि प्रथमदृष्टया मामला आपसी जमीनी विवाद का है, फिर भी मेडिकल कराकर जांच की जा रही है। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed