{"_id":"5a132a004f1c1bc45b8b760e","slug":"71511205376-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में हजारों रुपए का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में हजारों रुपए का सामान चोरी
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ (मुजफ्फरनगर) । पानीपत-खटीमा मार्ग पर तहसील गेट के सामने मिठाई की दुकान से चोरों ने ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
कस्बा निवासी दुकानदार मुस्तफा पुत्र यामीन पानीपत खटीमा राजमार्ग पर तहसील गेट नंबर दो के सामने मिठाई और नमकीन की दुकान करता है। रविवार रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के ताला तोड़कर दुकान में रखी चार हजार रुपये की नगदी समेत गैस सिलेंडर, चूल्हा, मिठाई समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार को चोरी की घटना का सोमवार की सुबह पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दे दी है। चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने एसएसपी से चोरी की घटना का खुलासा करने और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की।