फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

विवाहिता को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

Tue, 20 Jun 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को बंधक  बनाकर किया गैंगरेप
विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला के साथ सामूहिक दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। महिला के चार रिश्तेदारों ने महिला को दो दिन तक बंधक बनाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बाद में आरोपियों ने पीड़िता को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। किसी तरह बंधनमुक्त होकर पीड़िता शहर कोतवाली पहुंची। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता का पति ई-रिक्शा चालक है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति किसी काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ है। महिला का आरोप है कि शनिवार को उसके दो ननदोई और दो देवर घर पर आए। आरोपियों ने कुछ देर घर में बैठकर पीड़िता से बातचीत की। आरोप है कि रिश्तेदारों ने बाद में कमरे की भीतर से कुंडी लगाकर उसे बंधक बना लिया। उसने बताया कि आरोपियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। दो दिन तक उसे बंधक बनाए रखा गया। सोमवार को आरोपी कमरे का बाहर से ताला लगाकर कहीं चले गए। इसके बाद खिड़की के रास्ते बाहर निकलकर पड़ोसियों की छतों से होती वहां से भाग निकली। पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed