फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   7 smuggler arrested

सात शराब तस्कर गिरफ्तार किए 

Sat, 29 Oct 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 29 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
7 smuggler arrested
पकड़े गए तस्करों की जानकारी देते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच ने पुरकाजी पुलिस की सहायता से अंतर्राज्यीय शराब तस्करों के गैंग के सात सदस्यों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके पास से 300 पेटी अवैध शराब, दो पिस्टल, एक कैंटर और दो कार बरामद की हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत 10 से 12 लाख रुपये के बीच आंकी गई है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम को कई दिनों से पंजाब से शराब लाने की सूचना मिल रही थी। टीम ने पुरकाजी पुलिस और आबकारी टीम की सहायता से बृहस्पतिवार रात पुरकाजी थाना क्षेत्र के मांडला की पुलिया के पास शराब तस्करों की घेराबंदी कर दी। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सात तस्करों को दबोच लिया। शुक्रवार को एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि पकड़े गए आरोपी काफी दिनों से पंजाब आदि जगहों से शराब लाकर उसके होलोग्राम बदलकर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। 
विज्ञापन


पकड़े गए भोपा के भोकरहेड़ी निवासी नितिन, मोनू और ककराला निवासी प्रवेंद्र उर्फ भूरा के अलावा पंजाब के लुधियाना के खन्ना निवासी गुरुविंद्र, स्वर्ण सिंह और अवतार सिंह हैं। आरोपियों के पास से 300 पेटी गोवा मार्का अवैध शराब, 150 होलोग्राम, एक कैंटर, एक स्विफ्ट और एक इंडिका विस्टा कार बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि प्रवेंद्र के पास से एक पिस्टल नौ एमएम, एक कारतूस, मोनू के पास एक पिस्टल .32 बोर और दो कारतूस मिले हैं। पुलिस ने सभी माल को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसएसपी बबलू कुमार ने तस्करों को पकड़ने वाली  टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

  
कई सालों से चल रहा था अवैध धंधा      

मुजफ्फरनगर। पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्कर कई सालों से इस धंधे में जुड़े हैं। इसका मुखिया ककराला निवासी प्रवेंद्र है। ये पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। पकड़े गए लुधियाना के चारों आरोपियों की जिम्मेदारी शराब को पंजाब से जिले में पहुंचाने की थी, उसके बाद भोपा क्षेत्र के तीनों आरोपी शराब की इधर-उधर बिक्री करते थे। 


शराब तस्करों को पकड़ने वाली टीम      
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाने के मांडला पुलिया के पास से अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को पकड़ने वाली टीम में क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम से सोनू शर्मा, अमित यादव, बिजेंद्र कुमार, एसओ पुरकाजी भानु प्रताप सिंह, आबकारी निरीक्षक अवधेश मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed