फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मृतका के भाई ने जताया जान का खतरा

मृतका के भाई ने जताया जान का खतरा

Tue, 29 Jan 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
मृतका के भाई ने जताया जान का खतरा
मृतका के भाई ने जताया जान का खतरा
विज्ञापन

पुरकाजी। दो सप्ताह पूर्व हुई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना में मृतका के भाई ने थाने पहुंचकर आरोपियों और उसके परिचितों से जान का खतरा बताया। साथ ही पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
थाना क्षेत्र के गांव गोधना में 16 जनवरी को 42 वर्षीया विवाहिता किरण पुत्री नेत्रपाल निवासी गांव रावली महमूद सिडकुल हरिद्वार उत्तराखंड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के भाई तेलूराम की तहरीर पर उसके पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर गत 18 जनवरी को उसके पति विजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपियों को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मृतका का भाई तेलूराम सोमवार को कुछ लोगों के साथ थाने पहुंचा और आरोपियों से अपनी जान का खतरा जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी पक्ष के कुछ लोगों द्वारा समझौता करने का दबाव बनाकर धमकी दे रहे हैं। जिससे उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इंस्पेक्टर अमरदीप लाल ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने और धमकी देने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान अजब सिंह, संदीप, सुशील, मनोज, सतपाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज
पुरकाजी। पुलिस ने एक ग्रामीण की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्घ एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज किया है। गांव भोजाहेडी निवासी अमित ने तहरीर में बताया कि उसका चचेरा भाई सोनी 25 जनवरी को बाइक से घर आ रहा था। पुरकाजी अस्पताल के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। मेरठ में उसका उपचार चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed