{"_id":"5c23c660bdec22571a17c5ba","slug":"61545848416-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में चार गोकशी में चार दबोचें, चार फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में चार गोकशी में चार दबोचें, चार फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरथावल। पुलिस ने निर्धना के जंगल में गोकशी करने के आरोप में चार युवकों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया, जबकि चार फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी ने बताया कि बुधवार सुबह निर्धना के जंगल में पुलिस को गोकशी की सूचना मिली थी। एसएसआई मनोज चाहल ने पुलिस बल के साथ चिह्नित किए गए ईख के खेत को घेर लिया। पुलिस को आता देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी और भागने लगे। पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम निर्धना निवासी उस्मान और रिजवान बताया, दोनों सगे भाई हैं। इनके अलावा थाना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट निवासी अतीक और राशिद गिरफ्तार किए गए हैं। निर्धना निवासी आजाद, वाजिद, काला और इकबाल फरार हो गए। एसओ ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बाइक, डेढ़ क्विंटल मांस, खाल, सिंग और खुर और काटने के उपकरण कुल्हाड़ी, तराजू, तीन छुरी, पीले रंग की पन्नी, रस्सी आदि सामान बरामद किया है। आरोपी मांस को पॉलीथिन में पैकिंग के बाद बाइक द्वारा परिवहन कर बेचते थे। पकड़े गए आरोपी उस्मान के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिला है।