{"_id":"5bc4df9cbdec226988375968","slug":"61539628956-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का अपहरण, ससुरावालों पर शक, तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का अपहरण, ससुरावालों पर शक, तहरीर दी
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। घर के पास खड़े युवक का कार सवार लोग अपहरण कर ले गए। परिजनों ने युवक के ससुरालियों पर अपहरण का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गांव गढ़ी निवासी कामिल पुत्र बशीर ने बताया कि उसका भतीजा जियाउल घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कुछ कार सवार व्यक्ति उसके भतीजे का अपहरण कर ले गए। भतीजे का निकाह 14 साल पूर्व मोदीनगर निवासी से हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुरालियों से विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके में ही रह रही है। आरोप है कि रविवार को जियाउल का साला तीन लोगों के साथ घर पर बात करने के लिए आए थे। थोड़ी देर बात करने के बाद जियाउल का साला बात कर अपने साथियों के साथ चला गया था। इसी समय जियाउल भी गायब हो गया। परिजनों ने ससुरालियों व उसके साथियों पर शक जताते हुए अपहरण कर ले जाने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर क्राइम आरवी कॉल ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।