{"_id":"6ab41ca82c6a53ecf00085c4","slug":"clash-involving-sticks-and-batons-breaks-out-between-two-groups-after-a-buffalos-tail-strikes-someone-teenage-girl-faints-etah-news-c-163-1-eta1014-157131-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भैंस की पूंछ लगी तो दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, किशोरी बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भैंस की पूंछ लगी तो दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, किशोरी बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। रिजोर क्षेत्र के गांव महाराजपुर में बुधवार सुबह भैंस की पूंछ लगने की मामूली बात पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक किशोरी घबराकर बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
गांव महाराजपुर निवासी राजेंद्र बुधवार सुबह गली में अपनी भैंस को नहला रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी लीलाधर वहां से निकल रहे थे। भैंस की पूंछ लीलाधर को लग गई। इसी वजह से वह नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे।
इसी दौरान राजेंद्र 16 वर्षीय पुत्री वर्षा जख्मी हो गई। चोट लगने के बाद वह बेहोश हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग कराया। घटना में दोनों पक्षों के कुछ अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि भैंस की पूंछ लगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें एक किशोरी जख्मी हुई है उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।