फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ुलिस पर फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए

ुलिस पर फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए

Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
ुलिस पर फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए
जानसठ। गांव तालड़ा के जंगल में बाइक सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ककरौली पुलिस बाइक सवार बदमाशों का पीछा कर रही थी कि पुलिस की गाड़ी नाले में फंस गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को ककरौली पुलिस की जीप दो बाइक सवार बदमाशों का पीछा कर रही थी। गांव तालड़ा की नई बस्ती के सामने दोनों बदमाश नाले की पटरी से सालारपुर के जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस को नजदीक आता देख दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिससे हड़बड़ाहट में चालक से जीप का पहिया नाले में गिर गया। जिससे जीप तिरछी हो गई। इसी का फायदा उठाकर दोनों बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर तथा पुलिस की जीप फंसी देखकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस की जीप को नाले से बाहर निकलवाया। ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके थाने का कोई मामला नहीं है तथा थाने की पुलिस भी जीप लेकर बदमाशों को पकड़ने के लिए नहीं गई। जबकि क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि पुलिस की जीप थाना ककरौली की थी। सीओ एसकेएस प्रताप का कहना है कि जीप किस थाने की थी। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed