{"_id":"5b3bcde44f1c1bbf248b456b","slug":"61530645988-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा, आगजनी के मामले में 37 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंसा, आगजनी के मामले में 37 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल की
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
हिंसा प्रकरण में 37 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
मुजफ्फरनगर। एसआईटी ने दलित आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, आगजनी, फायरिंग के मामले में 37 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। उधर, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष उपकार बावरा, उद्यम सिंह सेना के जिलाध्यक्ष विकास मेडियन आदि की कोर्ट में पेशी हुई। नई मंडी कोतवाली में दर्ज इस मुकदमे में अभी दो और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में एसआईटी जुटी है।
दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान दलितों का आंदोलन हिंसा और आगजनी में बदल गया था। आंदोलन में शामिल लोगों ने शहर में जमकर हिंसा, आगजनी की। नई मंडी कोतवाली परिसर और सामने डेढ़ दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा की ओर से हिंसा, आगजनी, तोड़फोड़, पुलिस पर पथराव, फायरिंग आदि संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। हिंसा के शहर के तीनों थानों पर 43 मुकदमे दर्ज हुए, जिनमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 92 आरोपियों को जेल भेजा। इन मुकदमों की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। एसआईटी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा की ओर से नई मंडी कोतवाली पर दर्ज मुकदमे में आरोपी पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष उपकार बावरा, उद्यम सिंह सेना के जिलाध्यक्ष विकास मेडियन समेत 37 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। मंगलवार को उपकार बावरा, विकास मेडियन आदि की कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने 17 जुलाई की तारीख लगाई है।