{"_id":"5b26a9c14f1c1bb16e8b84d9","slug":"61529260481-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष में चार लोगों का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संघर्ष में चार लोगों का शांतिभंग में चालान
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघर्ष में चार लोगों का चालान
रतनपुरी। गांव नंगला में शनिवार को कब्रिस्तान में बुजुर्गों की कब्र पर फातिहा पढ़ने गए दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। पुलिस ने इस मामले में अपनी ओर से कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष के चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना ने बताया कि नंगला गांव में शनिवार को दो पक्षों खुशी पुत्र अब्बास और महबूब पुत्र सीनू में रंजिश को लेकर कब्रिस्तान में बुजुर्गों की कब्र पर फातिहा पढ़ते समय संघर्ष हो गया था। संघर्ष में तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी पक्ष के चार लोगों गुलजार पुत्र उम्मेद, अजमल पुत्र मोहम्मद अली, मुकर्रम पुत्र शौकत व आकिल पुत्र अब्बास को हिरासत में लिया था। पुलिस ने हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है।
महिला से छेड़छाड़
खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने अकेली जंगल में जाते समय महिला के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी बाइक पर बैठकर भाग निकले। इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।