{"_id":"5b1590a54f1c1b614d8b4af1","slug":"61528139941-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी होने से बची, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी होने से बची, मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने कार्रवाई की
मीरापुर। पुलिस व ग्रामीणों के प्रयास से गोकशी होने से बच गई। पुलिस ने तीन नामजद तथा एक अज्ञात आरोपी समेत चार के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर कार्रवाई प्रारंभ की है। थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि गांव संभलहेड़ा के जंगल से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जरसी नस्ल की एक बछिया को गोकशी करने के इरादे से ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस व ग्रामीणों को देखकर आरोपी बछिया व अपना सामान को छोडक़र फरार हो गए। पुलिस ने बछिया को गांव के ही एक व्यक्ति को सुपुर्द कर दी। पुलिस ने मौके से एक छूरी, रस्सा व लकड़ी का गुटका भी बरामद किया। पुलिस ने फरार आरोपी शहजाद पुत्र शब्बीर, नईम पुत्र अय्यूब, दानिश पुत्र अहसान निवासीगण गांव मुझेड़ा सादात तथा एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की है।
पुलिस ने बदमाश पकड़ा
मीरापुर। पुलिस ने बदमाश समीर पुत्र सरफराज निवासी कोटला को टूटी पुलिया के पास से संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि समीर पर जानलेवा हमला करने, अवैध हथियार रखने व मारपीट आदि के अनेक मामले थाने में दर्ज हैं। बदमाश कई मामलों में वांछित चल रहा था। उधर, थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर से गैंगेस्टर में वांछित बदमाश वसीम पुत्र याकूब निवासी संभलहेड़ा, थाना मीरापुर को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने नसीम के घर से एक तमंचा व चार कारतूस भी बरामद कर जेल भेज दिया।
विवाहिता व उसके प्रेमी को छोड़ा
मीरापुर। पड़ाव चौक निवासी एक युवक रसूलपुर निवासी नवविवाहिता को बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने दोनों को बरामद कर एसडीएम जानसठ के समक्ष प्रस्तुत किया, तो विवाहिता ने प्रेमी युवक के साथ अपनी मर्जी से जाने की बात कहकर आरोपी प्रेमी को भी मुक्त करा दिया। पुलिस ने विवाहिता को उसके परिजनों को सौंप दिया। 19 मई से विवाहिता के परिजन लगातार पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बना रहे थे।