{"_id":"5b0862734f1c1b8d6e8b4ab8","slug":"61527276147-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने महिला के गले से चेन झपटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने महिला के गले से चेन झपटी
Updated Sat, 26 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। बाइक सवार दो युवक महिला की सोने की चेन पर झपट्टा मारकर फरार हो गए।
मोहल्ला तगान में शुक्रवार दोपहर को दो बाइक सवार पहुंचे। मकान के बाहर खड़ी राजेश्वरी पत्नी सुरेंद्र से इन्होंने एक किराए पर रहने वाले मास्टर का नाम लेकर उसके मालिक के मकान का पता पूछा। बाइक सवार महिला को बातों में उलझाकर उसे मकान से काफी दूर लेकर आ गए और मौका पाकर सोने की चेन पर झपट्टा मारकर तोड़ ली। महिला ने शोर मचाया तो युवक भाग निकले। महिला के शोर की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने बाइक सवारों को इधर उधर काफी तलाश किया। इसके बावजूद उनका कहीं पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला से घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने गली मोहल्लों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच पड़ताल की। पुलिस बाइक सवारों को तलाश करने में लगी है।