फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लड़का व लड़की पक्षों के बीच मारपीट

लड़का व लड़की पक्षों के बीच मारपीट

Tue, 22 May 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
लड़का व लड़की पक्षों के बीच मारपीट
अदालत परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
अदालत में तारीख पर आए लड़का व लड़की पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पथराव के कारण कचहरी परिसर में अफरातफरी का आलम हो गया। पथराव के कारण कई वकीलों के चैंबर के शीशे भी टूट गए। इसके अलावा महिलाओं ने ससुराल पक्ष के लोगों की कारों केे शीशे तोड़ डाले। घटना से तहसील में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना फुगाना के गांव सराय निवासी अहसान ने अपनी दो बेटी शबाना व फरजाना का निकाह मेरठ जिले के सरूरपुर थाने के गांव जसढ़ निवासी प्रवेज व दिलशाद सगे भाइयों के साथ किया था। निकाह के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच मुकदमेबाजी चल रही है। सोमवार को दोनों पक्षों के लोग बुढ़ाना न्यायालय में तारीख पर आए थे। लड़के पक्ष के लोग न्यायालय में अपनी हाजिरी दर्ज कराने के बाद तहसील परिसर में पहुंचे। इस बीच अहसान व उसकी दोनों बेटियों का ससुराल के लोगों के साथ विवाद हो गया। गालीगलौज के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लड़की पक्ष की महिलाओं ने लड़के पक्ष के लोगों की कारों के शीशे तोड़ डाले। दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव के कारण तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई। पथराव के कारण कई वकीलों के चैंबरों के शीशे भी टूट गए। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जयभगवान यादव पुलिस बल के साथ तहसील परिसर पहुंचे। पुलिस ने सराय निवासी अहसान तथा गांव जसढ़ निवासी प्रवेज, दिलशाद व जमशेद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों ग्रामीणों का शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed