{"_id":"5abbe3014f1c1bea298b4620","slug":"61522262785-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडसीट दिखाने के बहाने ठगें 6500 रूपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैडसीट दिखाने के बहाने ठगें 6500 रूपये
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चादरें दिखाने के बहाने ठगे 6500 रुपये
चरथावल। अमीगढ़ गांव में चादर दिखाने के बहाने एक घर में तीन युवक जा धमके। महिला को चादर दिखाने के बहाने 6500 रुपये ठग कर रफूचक्कर हो गए।
मुजफ्फरनगर मार्ग पर चरथावल देहात के माजरे अमीगढ़ में तीन युवक बाइक पर चादर बेचने के लिए पहुंचे। उस वक्त अधिकांश लोग खेतों पर काम करने गए थे। उन्होंने महिला राजवती के घर बेड की चादरें दिखानी शुरू कर दी। इसी बीच महिला से मोलभाव शुरू हो गया। आरोप है कि महिला ने कई चादरें खरीदने के लिए सौदा तय किया। उसके बाद महिला घर में रखे रुपये लेने गई। महिला से युवकों ने कहा कि रुपये हम गिन देते हैं। महिला ने रुपये उन्हें थमा दिए। आरोपी युवक रुपये गिनने के बहाने आनन फानन में सामान समेत लेकर चंपत हो गए।
चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चरथावल। मंगलवार रात को कसौली मार्ग पर छिमाऊ निवासी किसान हरपाल पर गोली मारकर घायल करने के मामले में वादी दुष्यंत ने गांव के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी। दूसरी ओर, नामजद किए गए आरोपी देवेंद्र की पत्नी ने जिला मुख्यालय पहुुंचकर मामले में फर्जी नामजदगी का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पति के फोन की कॉल डिटेल निकलवाकर निष्पक्ष जांच कराई जाए। थाना प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। घायल और आरोपियों की पहले से मुकदमेबाजी चल रही है। कथित घायल को सिर्फ दो छर्रे लगे है।
मारपीट के आरोप में गिरफ्तार
चरथावल। कस्बे में चाची से मारपीट करने के शिकायत पर पुलिस ने रिहान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह चाची के साथ आए दिन मारपीट और गालीगलौज करता है।