फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   व्यापारी के बेटे के साथ मारपीट का मामला

व्यापारी के बेटे के साथ मारपीट का मामला

Thu, 29 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी के बेटे के साथ मारपीट का मामला
बुढ़ाना। व्यापारी के बेटे के साथ मारपीट के मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के बाद से ही कस्बे के व्यापारियों में जबरदस्त रोष है। नामजद तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्रीय विधायक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से वार्ता कर तुरंत गिरफ्तारी करने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक उमेश मलिक बुधवार शाम करीब छह बजे पेंट व्यापारी राजन तायल के मकान पर पहुंचे। उन्होंने उनके बेटे अवि की कुशलक्षेम पूछी। इसी दौरान विधायक ने सीओ हरीराम यादव व इंस्पेक्टर प्रभाकर कैन्तुरा को पेंट व्यापारी के घर पर बुलाकर वार्ता की। उन्होंने इस घटना को हमलावरों को दुस्साहस बताया। उन्होंने नामजद व अज्ञात आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर ओजस्व तायल, राजेश संगल, मोनू, अभिषेक संगल सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे। सीओ ने विधायक को सभी आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed