फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गोकशी करते एक आरोपी पकड़ा, दो फरार

गोकशी करते एक आरोपी पकड़ा, दो फरार

Wed, 10 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
गोकशी करते एक आरोपी पकड़ा, दो फरार
रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने गांव रियावली के जंगल में गोकशी पकड़ी। पुलिस ने गोकशी करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। मौके से दो क्विंटल मांस समेत गोकशी करने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कल्याणपुर चौकी इंचार्ज दरोगा शिवकुमार को मंगलवार को गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव रियावली के जंगल में गोकशी हो रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव रियावली निवासी सत्तार के गन्ने के खेत में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस को देखकर तीन आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस ने भागते हुए एक आरोपी बाबू पुत्र नजीर निवासी गांव नंगला को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस को मौके से लगभग दो क्विंटल मांस, गाय की खाल, सिर और खुर तथा गोकशी के उपकरण कुल्हाड़ी आदि बरामद हुए। पुलिस ने पशु चिकित्सक सुधीर कुमार को बुलाकर बरामद मांस की जांच कराई। पशु चिकित्सक ने गोमांस होने की पुष्टि की है। पुलिस ने गिरफ्तार व अन्य दो फरार आरोपियों गैदा पुत्र अब्दुल रहीम निवासी गांव नंगला और सत्तार पुत्र मज्जू निवासी रियावली के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने बरामद मांस को जमीन में दबवाया और गिरफ्तार आरोपी बाबू को जेल भेजा दिया। पुलिस फरार नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed