{"_id":"5a3d525d4f1c1b001c8ba6c4","slug":"61513968221-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के पत्नी से 1 लाख रुपए की रंगदारी मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के पत्नी से 1 लाख रुपए की रंगदारी मांगी
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। व्यापारी की पत्नी को फोन कर बदमाशों ने एक लाख की रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर बेटे का अपहरण करने की धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मोहल्ला शिवपुरी निवासी मीनाक्षी का पति विनीत रेडिमेट कपड़े का कारोबार करता है। मीनाक्षी मायके में ही अपने पति विनीत व बच्चों के साथ कई वर्षों से रह रही है। दंपति शुक्रवार को थाने में इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज से मिले। बताया कि पिछले कई दिनों से उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति एक लाख की रंगदारी मांग रहा है। पहले तो एक या दो बार फोन आने पर मीनाक्षी ने समझा कि कोई जानकार परिवार का सदस्य या रिश्तेदार उनसे मोबाइल पर फोन करके मजाक कर रहा है। मगर लगातार फोन आने पर उसने फिर से एक लाख रंगदारी देने की मांग की। बदमाश ने पैसे नहीं देने पर उसके बेटे का अपहरण करने की धमकी दी है। धमकी से परिवार पूरी तरह से भयभीत है। भयभीत परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने उस बदमाश के नंबर को सर्विलांस पर लगवा दिया है।