फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सीएम के आदेश पर दर्ज हुई रुपये हड़पने की रिपोर्ट

सीएम के आदेश पर दर्ज हुई रुपये हड़पने की रिपोर्ट

Mon, 04 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
सीएम के आदेश पर दर्ज  हुई रुपये हड़पने की रिपोर्ट
सीएम के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने एक पीड़िता की ओर से प्रापर्टी डीलर के खिलाफ प्लॉट के नाम पर लाखों रुपये हडृपने की रिपोर्ट दर्ज की है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कुटबी निवासी पीड़िता राजवीरी ने यह मुकदमा दर्ज कराया। उसने न्याय नहीं मिलने पर सीएम योगी के पास प्रार्थना पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई थी। सीएम दफ्तर से डीएम और एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस आदेश पर रविवार को शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता ने बताया कि उसने बुढाना मोड़ पर महालक्ष्मी प्रापर्टी डीलर के द्वारा एक जमीन खरीदी थी। पीड़िता ने बताया कि उसने प्लॉट की पूरी रकम अदा कर दी थी, लेकिन प्रापर्टी डीलर ने उसकी जमीन पर उसे कब्जा नहीं दिया है। पीड़िता ने बुढ़ाना रोड निवासी सुनील और प्रवीण आदि आरोपी के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, सिविल लाइन थाने पर नई मंडी निवासी मुकेश पुत्र प्रेमप्रकाश ने बिलासपुर के जय सिंह उसके बेटो समेत पांच के खिलाफ धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके उसके प्लाट का बैनामा करा लिया। पुलिस ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर शव मिला
मुजफ्फरनगर। बामनहेड़ी ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। बाद में मृतक की पहचान शहाबुद्दीपुर रोड निवासी संजीव के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed