{"_id":"59a9b7234f1c1bf4278b4c7b","slug":"61504294691-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजारी शाहरुख के घर कुर्की वारंट चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 हजारी शाहरुख के घर कुर्की वारंट चस्पा
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 हजारी शाहरुख के घर कुर्की वारंट चस्पा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश शाहरुख उर्फ पठान की संपत्ति जब्त करने की तैयारियां कर ली हैं। इनामी बदमाश के आवास पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कुर्की वारंट चस्पा किया है। बदमाश की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। इनामी शाहरुख के खिलाफ यह कार्रवाई खालापार के यासीन हत्याकांड में फरार होने पर की गई है।
20 अप्रैल को खालापार निवासी यासीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जब वह चिकित्सक के यहां दवाई लेने जा रहा था। यासीन के पिता आफिस जायदा ने हत्याकांड में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हत्याकांड की तफ्तीश की तो इसके तार इनामी वांछित बदमाश शाहरुख से जुड़े मिले। पुलिस की जांच में चार लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। जिनमें इमरान, यासीन कूजड़ा, सोनू सक्का और इनामी बदमाश शाहरुख ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों इमरान, यासीन और सोनू सक्का को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि शाहरुख हत्थे नहीं चढ़ सका।
सोनू सक्का को पुलिस ने जानसठ से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वांछित बदमाश के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस उसकी संपत्ति को जब्त करने की तैयारी में है। पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी 50 हजारी बदमाश शाहरुख के खालापार में उसके घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बदमाश की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। बदमाश शाहरुख पर कई वारदातों में शामिल होने का आरोप है। जिसकी तलाश में सर्विलांस के साथ अन्य टीमें भी जांच कर रही हैं।