फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कमरे में पंखे से लटक कर महिला ने जान दी

कमरे में पंखे से लटक कर महिला ने जान दी

Thu, 31 Aug 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
कमरे में पंखे से लटक  कर महिला ने जान दी
कमरे में पंखे से लटककर महिला ने जान दी
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर) । गांव बोपाड़ा में विवाहिता ने ससुराल में ही कमरे में बंद कर पंखे में चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जांच-पड़ताल में कमरे के अंदर से मृतका की ओर से लिखा सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतका के मायके और ससुलवालों के बीच आपस में समझौता हो गया है।

थाना नईमंडी के गांव पचेंडा निवासी बालेंद्र की 25 वर्षीय बेटी अनुभा का विवाह पांच वर्ष पूर्व मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाड़ा निवासी विवेक पुत्र प्रवीण के साथ हुआ था। अनुभा के तीन साल का बच्चा भी है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उसका पति विवेक अपने काम पर चला गया था। पति के जाने के बाद अनुभा ने कमरे का अंदर से दरवाजा बंद कर छत के पंखे से चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला जब कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं निकली, तो घर पर मौजूद ससुर प्रवीण ने कमरे का दरवाजा पीटा। दरवाजा पीटने पर भी अनुभा की अंदर से आवाज नहीं आई। ससुर को शक हुआ तो उसने मोहल्ले के लोगों को बुलाकर कमरे का गेट तुड़वाया। ग्रामीणों ने अंदर देखा कि अनुभा का शव छत के पंखे से लटका हुआ है। सूचना मिलने पर सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह और इंस्पेक्टर केपीएस चाहल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छत के पंखे से शव को नीचे उतारा और कमरे में जांच-पड़ताल की। पुलिस को कमरे के अंदर से मृतका के हाथ का लिखा सुसाइड नोट मिला। विवाहिता की मौत की खबर लगने पर मायके के लोग भी बोपाड़ा पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed