{"_id":"596a68864f1c1b9a648b4902","slug":"61500145798-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों पर रासुका की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपियों पर रासुका की तैयारी
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस नसीरपुर के आकाश हत्याकांड में हत्यारोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है। इस संबंध में जल्द डीएम को अनुमोदन के लिए फाइल भेजी जाएगी।
नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर में पांच जून को यह घटना हुई थी। हरवीर पुत्र नकली ने नईमंडी थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके भाई ब्रजपाल का गांव के ही शहजाद पुत्र दिन्ना आदि से नाली का विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पांच जून को ब्रजपाल और शहजाद के बीच नाली को लेकर कहासुनी हो गई थी। शहजाद, साजिद पुत्र बब्बू, ढोला पुत्र इसरार, कादर पुत्र इमामुद्दीन, यासीन पुत्र मीनू, इसरार एक राय होकर गालीगलौज करते हुए अपने-अपने हाथों में तमंचे लिए हुए ब्रजपाल के घर में घुस आए थे। फायरिंग में आकाश की मौत हो गई थी। कई परिजन घायल हुए थे। हत्याकांड में नामजद पांच आरोपी जेल में हैं, जबकि एक आरोपी विदेश में भाग गया। सूत्रों के अनुसार इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही आरोपियों पर रासुका लगाई जाएगी।
परिजनों को बंधक बना कर नकदी-जेवर लूटे
मुजफ्फरनगर। दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी कृष्णपाल पुत्र जबरसिंह ने शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र मनोज फौज में नौकरी करता है। 14 जुलाई की सुबह उसकी पत्नी राजेश पशुओं को चारा डाल रही थी, तभी मोहल्ले के आदेश, मोनू, रामबीर, कपिल, आदेश आदि आए और जान से मारने की नीयत से उसके सिर में धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी पत्नी राजेश व छोटा लड़का अमरीश ने उसे बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। बाद में आरोपी परिजनों को बंधक बनाकर पुत्रवधू रीना के जेवर, नकद 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।