{"_id":"5bc62d79bdec226974556a3e","slug":"6-30-lakh-recovered-by-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरे को गिरफ्तार कर 6.30 लाख बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरे को गिरफ्तार कर 6.30 लाख बरामद
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला आबकारी में वृद्धा पर हमला कर आठ लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटे गए 6.30 लाख रुपये बरामद कर लिए। बाकी रुपये आरोपी खर्च कर चुका था। पुलिस ऑफिस में मंगलवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि 11 अक्तूबर को शहर कोतवाली मोहल्ला आबकारी निवासी शीला देवी पर हमला कर घर में रखे आठ लाख रुपये लूट लिए गए थे।
वृद्धा को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया था, जिसने होश में आने पर मोहल्ले के ही सागर पर हमला कर रुपये लूटने का आरोप लगाया था। वृद्धा के बेटे नवीन ने सोमवार शाम आरोपी के खिलाफ हमले व लूट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार उक्त रुपये मकान खरीदने के लिए इकट्ठे किए थे, जो जल्द ही भुगतान में दिए जाने थे।
एसपी सिटी ने बताया कि मामले में शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कपरवान के नेतृत्व में पुलिस ने रात में ही आरोपी सागर की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए आठ लाख रुपयों में से 6.30 लाख रुपये बरामद भी कर लिए गए हैं, जबकि शेष 1.70 लाख रुपये आरोपी खर्च कर चुका है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।