{"_id":"5cbe0345bdec22143356ef5b","slug":"51555956549-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने की दुष्कर्म के आरोपियों की शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती ने की दुष्कर्म के आरोपियों की शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने दुष्कर्म के आरोपियों की शनाख्त की
पुरकाजी। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी वीडियो क्लिप बनाने की घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाई है। सोमवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों की शनाख्त की। पुलिस पीड़िता पर वीडियो क्लिप उपलब्ध कराने का दबाव बना रही है।
तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी वीडियो क्लिप बनाकर युवती से नगदी व मोबाइल छीन लिया था। परिजनों ने युवती के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। घटना को तीन दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। सोमवार को पीड़ित युवती व उसकी मां थाने पहुंची और पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस ने युवती से हिरासत में लिए गए दोनों युवकों की शनाख्त कराई। बताया जाता है कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय युवती की मां पर वीडियो क्लिप उपलब्ध कराने का दबाव बना रही है। एसएसआई वीरेंद्र सिंह का कहना है कि मामला पूरी तरह संदिग्ध नजर आ रहा है, जिस युवक को आरोपी बताया जा रहा है, वह घटना के दिन थाना क्षेत्र में मौजूद नहीं था। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।