फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फाइनेंस कंपनी ने ऋण दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

फाइनेंस कंपनी ने ऋण दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

Wed, 03 Apr 2019 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी ने ऋण दिलाने के नाम पर लाखों ठगे
फाइनेंस कंपनी ने ऋण दिलाने के नाम पर लाखों ठगे
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी महिलाओं सहित अन्य लोगों को ऋण दिलाने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी कर फरार हो गए। पीड़ितों ने कंपनी के दफ्तर पर हंगामा कर कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित ढ़ांसरी गेट के पास न्यू स्टार माइक्रो फाइनेंस के नाम से एक कंपनी का 15 दिन पहले ही कार्यालय खोला गया था। कंपनी के कर्मचारियों ने लोगों को एक लाख रुपये का ऋण आसान किश्तों में देने का लालच दिया। कस्बे के 500 से अधिक लोग आसान किश्तों में ऋण लेने के लिए फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के झांसे में आ गए और अपनी आईडी, फोटो तथा फार्म भरकर कार्यालय में जमा करा दिए। कंपनी के कर्मचारियों ने प्रत्येक व्यक्ति से 2100 रुपये फाइल चार्ज का खर्च जमा करा लिया। मंगलवार को लोग जब कंपनी के दफ्तर पर ऋण लेने के लिए पहुंचे, तो उन्होंने बुधवार का समय दिया। बुधवार को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी कार्यालय का ताला लगा कर फरार हो गए। कार्यालय पर ताला लगा देख लोगों ने अपने आप को ठगा महसूस कर कंपनी के कार्यालय पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़ित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि एसएसआई सुरेश कुमार ने उनकी समस्या नहीं सुनी तथा उन्हें कोतवाली से भगा दिया, जिसको लेकर पीड़ितों ने कोतवाली के बाहर हंगामा किया। एसएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed