{"_id":"5c9e59e4bdec2214243074cb","slug":"51553881572-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर दो लाख रुपये ठगे, तीन पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर दो लाख रुपये ठगे, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
नूनाबड़ी गांव निवासी विपिन कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सांपला गांव निवासी नसीम चौधरी से उसकी पुरानी जान पहचान चली आ रही है। जो लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। आरोप है कि इसी के चलते उसने उसे विदेश भेजने को कहा और उसके लिए दो लाख रुपये मांगे। विपिन के मुताबिक उसने नसीम और उसके फुलासी गांव निवासी साथी नवाब व शाहआलम को मांगी गई रकम दे दी। आरोप है कि जब काफी दिनों तक उन्होंने उसे विदेश नहीं भेजा तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। जिस पर उन्होंने दी गई रकम लौटने से इंकार करते हुए उसके साथ गाली गलौज की। विरोध किया तो मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस ने मोहल्ला पठानपुरा निवासी प्रवीण कुमार को रणखंडी रेलवे फाटक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है।