{"_id":"5c324591bdec225697311e75","slug":"51546798481-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोधाखड़ी से कर दिया प्लॉट का बैनामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोधाखड़ी से कर दिया प्लॉट का बैनामा
विज्ञापन
धोखाधड़ी से कर दिया प्लाट का बैनामा
मुजफ्फरनगर। मुनीम कॉलोनी निवासी बैंक कर्मी का सहावली-अलमासपुर स्थित लाखों कीमत का प्लॉट शातिरों ने फर्जी मालिक खड़ा कर किसी ओर को बैनामा कर दिया। पीड़ित बैंककर्मी ने महिला समेत दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के मुनीम कॉलोनी निवासी बैंककर्मी हरिमोहन शर्मा ने 16 मार्च 2004 को अलमासपुर निवासी शरीफ अहमद से सहावली-अलमासपुर के पास 208 वर्गगज का एक प्लॉट खरीदा था, जो खाली पड़ा था। बैंककर्मी की पत्नी ममता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो दिसंबर 2018 को वे प्लॉट पर गए, तो वहां किसी का मकान निर्मित देख वे हैरत में पड़ गए। मकान में मौजूद लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि यमुनानगर के रामपुरा निवासी सतप्रकाश के माध्यम से उन्होंने उक्त प्लॉट शरीफ अहमद से अगस्त 2015 में खरीदा था। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने शरीफ से इस बाबत बात की तो उसने किसी ओर को प्लॉट बेचने से इंकार किया। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी सतप्रकाश ने अपने साथियों कूकड़ा निवासी अनीत व संसपाल, अलमासपुर निवासी मन्नू, दाहखेड़ी सिखेड़ा निवासी राजकुमार व सविता, अलमासपुर निवासी श्यामलाल, खाईखेड़ा मवाना निवासी रामकरण सिंह, अंकित विहार निवासी वेदपाल व अज्ञात शरीफ अहमद के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर उनका प्लॉट बेच दिया। इस बाबत एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर पीड़ित पक्ष ने कोर्ट से कार्रवाई की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
धोखाधड़ी से कराया जमीन का बैनामा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी नावेद आलम ने तहरीर देकर बताया कि बाग जानकीदास निवासी जिंदी पत्नी शब्बीर, मजीद, अनीस, हनीफ उर्फ भूरा व गुलजार पुत्रगण शब्बीर ने धोखाधड़ी करते हुए उससे जमीन का बैनामा करा लिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।