{"_id":"5c1fcae8bdec2256e27b8006","slug":"51545587432-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेड़छाड़ आरोपी वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ेड़छाड़ आरोपी वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के आरोपी वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
सिखेड़ा। (मुजफ्फरनगर)। छेड़छाड़ के आरोपी वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी लाश खेत पर स्थित नलकूप के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई इस मामले में की जाएगी।
गांव सिखेड़ा निवासी सौदान सिंह (70) पुत्र जगदीश रविवार सुबह बिहारी मार्ग स्थित अपने खेतों पर पानी चलाने के लिए गया था। बेटे सतेंद्र ने बताया कि सुबह करीब दस बजे गांव के ही कर्मवीर, ऋषिपाल व सोराज ने उन्हें घर आकर पिता सौदान सिंह की लाश खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे पर फांसी के फंदे पर लटकी होने की सूचना दी। पिता की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृत सौदान सिंह के बेटे सतेंद्र ने गांव के ही अनूप, राजेश, सुनील और रामगोपाल के खिलाफ पिता की हत्या कर लाश फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव की पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना की सूचना पर सीओ मंडी योगेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित परिजन व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।
छेड़छाड़ के मामले में आरोपी था सौदान सिंह
सिखेड़ा। थानाप्रभारी इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि सौदान सिंह के खिलाफ 30 नवंबर को एक पीड़ित ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सौदान ने इस मामले में गिरफ्तारी पर कोर्ट से स्टे लिया हुआ था। मामले की पूरी तरह जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बॉक्स ..........
सांप्रदायिक दंगे में भी आरोपी था सौदान सिंह
मुजफ्फरनगर। जानसठ के गांव कवाल में छेड़छाड़ के मामले में मलिकपुरा निवासी सचिन-गौरव की हत्या कर दी गई थी। इन हत्याओं के विरोध में जिले में महापंचायतों का दौर शुरू हो गया था, जिसके बाद सात सितंबर को नंगला मंदौड़ के भारतीय इंटर कॉलेज के मैदान में बहू-बेटी सम्मान बचाओ महापंचायत का आयोजन किया गया था। इसी महापंचायत के दौरान जानसठ रोड पर उग्र भीड़ ने सपा का झंडा लगी एक कार पर हमला कर दिया गया था। कार में मुरादाबाद के एक विशेष समुदाय का परिवार था, जिसे फोर्स ने बमुश्किल बचाया था, जबकि कार को तोड़फोड़ के बाद फूंक डाला गया था। उक्त मामले में सिखेड़ा थाने में दस से अधिक नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इन नामजद आरोपियों में सौदान सिंह का नाम भी शामिल था, जिसे दंगों के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में भी सौदान सिंह जमानत पर छूटकर बाहर आया था।