{"_id":"5c0eab99bdec22417e301085","slug":"51544465305-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिखेड़ा में पुलिसकर्मियों पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिखेड़ा में पुलिसकर्मियों पर हमला
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा में पुलिसकर्मियों पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। गांव सिखेड़ा में शराब ठेके पर ओवररेट को लेकर दो पक्षों में हो रहे झगड़े की सूचना पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में दोनों पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ पर लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव सिखेड़ा में रविवार रात शादी समारोह चल रहा था। देर रात कुछ बाराती गांव के बाहर स्थित ठेके पर शराब लेने पहुंचे। ठेके पर शराब के ओवररेट को लेकर उनकी सेल्समैनों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दो पक्षों में संघर्ष की सूचना पर थाने में तैनात दो पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों में बीचबचाव कराने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। हमले में दोनों सिपाही घायल हो गए, जिनमें दुष्यंत नामक पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आईं। पुलिसकर्मियों पर हमले की सूचना मिलते ही थाने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद भीड़ पर लाठियां फटकारते हुए उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद चार युवकों को हिरासत में ले लिया गया। सोमवार को पुलिस ने सभी चारों युवकों सिखेड़ा निवासी राहुल, शुभम, दीपक व गांव दूधाहेड़ी निवासी गौरव का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने बताया कि ओवररेट को लेकर ठेके पर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसकी सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी कुछ लोगों ने बदसलूकी कर दी थी, जिसके बाद चार आरोपियों को पकड़ा गया है। सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।