फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में गोकशी करते दो आरोपी पकड़े, पांच आरोपी फरार

मुठभेड़ में गोकशी करते दो आरोपी पकड़े, पांच आरोपी फरार

Thu, 29 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में गोकशी करते दो आरोपी पकड़े, पांच आरोपी फरार
मुठभेड़ में गोकशी के दो आरोपी पकड़े, पांच आरोपी फरार
विज्ञापन

मंसूरपुर। पुलिस ने मुठभेड़ में गांव नरा के जंगल में गोकशी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच आरोपी फरार हो गए। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से एक आरोपी घायल हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने बताया कि मंसूरपुर पुलिस को बुधवार की सुबह चार बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव नरा के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर ने बेगराजपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुनील नागर, दरोगा ओम प्रकाश सिंह, दरोगा ओम दत्त शर्मा आदि पुलिस टीम के साथ नरा के जंगल में छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलानी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की गोली भागते हुए एक आरोपी के पैर में लग गई, गोली लगने से ही वह नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके अलावा पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी भागते हुए पकड़ लिया, जबकि पांच आरोपी जंगलों के रास्तों से फरार हो गए। पुलिस को पूछताछ के दौरान गोली से घायल आरोपी ने अपना नाम मुजम्मिल पुत्र यामीन निवासी गांव संधावली तथा दूसरे साथी ने अपना नाम आशु पुत्र चंदर निवासी मोहल्ला जनकपुरी, थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस ने मौके से पांच कटे हुए गोवंश तथा गोकशी के उपकरण, एक कार तथा एक टाटा मैजिक, तमंचा, कारतूस व चाकू भी बरामद किया। फरार पांच आरोपियों के नाम गुल्लू, हारुण, रईस, जहीर, इरशाद निवासीगण गांव संधावली बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध गोकशी की धाराओं व में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने गोमांस का पशु चिकित्सक उपेंद्र से परीक्षण कराकर मिट्टी में दबवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed