फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चौकीदार व मजदूरों को बंधक बनाकर बैटरे लूटे

चौकीदार व मजदूरों को बंधक बनाकर बैटरे लूटे

Thu, 25 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार व मजदूरों को बंधक बनाकर बैटरे लूटे
श्रमिकों और चौकीदार को बंधक बनाकर टावर पर लूट
विज्ञापन

सिखेड़ा। गांव निराना रजबहे के निकट इंटरलॉकिंग ईंट फैक्ट्री में लगे बीएसएनएल के टावर पर बदमाशों ने धावा बोलकर चौकीदार व मजदूरों को बंधक बनाकर करीब 24 बैट्री लूटकर फरार हो गए।

पानीपत-खटीमा राजमार्ग स्थित इनोवेशन टाइल इंडस्ट्री में लगे बीएसएनएल के टावर पर मंगलवार की देर रात दीवार कूदकर चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर चौकीदार मंगल सिंह पुत्र गिरधारी निवासी गांव निजामपुर, थाना मंसुरपुर को बंधक बना लिया। बदमाशों ने वहां सो रहे मजदूर वीर पुत्र रमेश व किशन पुत्र राजेश निवासी पीलीभीत को भी हथियारों के बल पर बंधक बनाते हुए उनके हाथ पैर बांध दिए। बदमाशों ने वहां रखे दो दर्जन टावर के बैट्री लूट लिए। बदमाशों के जाने पर किसी तरह से बंधकमुक्त होकर चौकीदार मंगल सिंह ने इसकी सूचना फैक्ट्री के संचालक गांव भिक्की प्रधान प्रमोद शर्मा को दी। प्रधान ने पुलिस को घटना की सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में लगे टावर के बैटरी चोरी की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed