{"_id":"5b1985fb4f1c1b6d4d8b53e3","slug":"51528399355-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन पर महिला की मौत
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन पर महिला की मौत
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर अचानक महिला की मौत हो गई। रामपुरी निवासी वृद्ध महिला सावित्री देवी अपने परिजनों के साथ कहीं जा रही थी। परिजन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक महिला की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। परिजन और आरपीएफ वाले उसे लेकर जिला चिकित्सालय गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विवाहिता समेत तीन की मौत
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाई गई विवाहिता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गांव कसेरवा की विवाहिता को हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए अस्पताल लाये थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामपुरी के 80 वर्षीय वृद्घ और खेडी दूधाधारी के 43 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया तथा शवों केे अपने साथ ले गए। उधर, गांव महलकी निवासी आकाश (15) पुत्र कृष्णवीर विद्युत करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। बताया गया कि वह घर के पास खेल रहा था तभी खंभे में उतेर करंट की चपेट में आ गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
परिजनों पर हमला किया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर उत्तरी लद्दावाला निवासी शकील अहमद ने बताया कि पड़ोसी मोहम्मद सदाकत पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि 18 मई को आरोपियों ने उसके घर पर धावा बोल कर परिजनों पर हमला दिया। उसका पुत्र मोहम्मद शान गंभीर घायल हुआ। पुलिस ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उधर, इंदिरा कालोनी की ममता शर्मा ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मनोज ने रुपयों के लेनदेन के विवाद में शाहबुददीनपुर रोड पर उससे मारपीट की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
मां बेटों पर हमला किया
मुजफ्फरनगर। महमूदनगर निवासी शहजाद ने सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पड़ोसी शान, रियाज, नजर मोहम्मद और जान मौहम्मद ने पुरानी रंजिश के चलते उसके घर में घुस कर उसकी पत्नी और बच्चों पर हमला कर घायलों कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके एक आरोपी जान मौहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।