{"_id":"5a00b8024f1c1bce408b5125","slug":"51509996546-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो भाइयों का घर खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दो भाइयों का घर खंगाला
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने दो भाइयों का घर खंगाला
भोपा (मुजफ्फरनगर)। शादी में गए दो भाइयों के घर से चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। चोरों का पता लगाने के लिए विधि-विज्ञान प्रयोगशाला की टीम सहित डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बैग में रखे एक लाख रुपये चोरों की नजरों से बच गए हैं। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दे दी है।
थाना के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी जान मोहम्मद ने बताया कि वह रविवार को परिवार के साथ मीरापुर के गांव सिकंदरपुर में अपने साले जावेद के निकाह में गया था। बराबर के मकान में उसका छोटा भाई अकरम अली रहता है। अकरम भी अपने साले सलमान के निकाह में अपनी ससुराल पुरकाजी के गांव भूराहेड़ी गया हुआ था। पांच अन्य भाई शरीफ, जरीफ, जरगीस, शहजाद, शहबान के मकान कुछ दूरी पर है। शाम को अकरम और जान मोहम्मद की मां संजीता मकान का ताला बंद कर अपने छोटे बेटे शहबान के घर जाकर सो गई। रविवार की रात में चोरों ने जान मोहम्मद के घर का ताला तोड़कर सेफ में रखे सोने-चांदी के जेवरात कर ले गए। घर में खुले में रखे बैग में एक लाख रुपये रखे हुए थे, जिस पर चोरों की नजर नहीं पड़ी और वो बच गए। इसके बाद बराबर में भाई अकरम के घर से भी 22 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। विधि-विज्ञान प्रयोगशाला की टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाकर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने अज्ञात में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मनचले को माफी मांगने पर छोड़ा
भोपा (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने बाइक से स्टंट कर हॉर्न बजाकर छात्राओं को परेशान कर रहे युवक को दबोचा और माफी मांगने पर छोड़ दिया। कस्बे में स्कूल की छुट्टी होने पर कुछ मनचले इधर-उधर खड़े होकर छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। सोमवार को पुलिस ने एक युवक को उस समय दबोच लिया, जब वह तेज आवाज में हॉर्न बजा कर सड़क पर फिल्मी स्टाइल में बाइक दौड़ा रहा था। दूसरा साथी बाइक से कूदकर भाग गया। बाद में पुलिस ने माफी मांगने पर हिदायत देकर आरोपी युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
पंचायत ने प्रेमी युगल का निकाह कराया
भोपा (मुजफ्फरनगर)। एक साथ रहने की जिद पर अड़े प्रेमी युगल का पंचायत के बीच निकाह कराया गया। छह माह पूर्व दोनों कोर्ट मैरिज भी कर ली थी।
स्पेयर पार्ट की दुकान करने वाले युवक का प्रेम प्रसंग उसके पड़ोस की युवती से काफी समय से चल रहा था। दोनों के परिवार का आपस में एक दूसरे के घर आना जाना है। युवक-युवती के बीच घर आने जाने के दौरान प्यार और बढ़ गया। दोनों ने छह माह पहले मुजफ्फरनगर पहुंचकर कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसका परिजनों को पता नहीं चला। इसी के चलते युवती के लिए लड़का देखने की बात घर में चली, तो गत रात युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद पर अड़ गई। युवती की तलाश में निकली उसकी मां भी वहां पहुंच गई और घर न जाने की जिद करने पर युवती की मां ने युवती की पिटाई करनी शुरू कर दी। मामले की सूचना पर यूपी 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को परिजनों को थाने ले जाने का प्रयास करने लगी, जिस पर युवती-युवक ने अपना कोर्ट मैरिज और बालिग होने का प्रमाण पत्र दिखाया। इस मामले के निपटारे के लिए रात्रि 11 बजे से पंचायत शुरू हुई, जिसमें परिजनों ने दोनों को अलग करने के प्रयास किया। घंटों चली पंचायत में युवक-युवती एक साथ रहने की जिद पर अडे़ रहे, जिस पर पंचों ने रात में ही दोनों का निकाह करा दिया। सोमवार को युवती के साथ परिजनों द्वारा मारपीट का मामला फिर थाने पहुंचा, जिसे पुलिस गंभीरता से ले रही है।
बुखार से विवाहिता की मौत
भोपा (मुजफ्फरनगर)। बुखार से एक और महिला की मौत हो गई। भोपा निवासी शादाब की पत्नी साजिदा (27) एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी, तभी से उसका उपचार भी कराया जा रहा था। हालत में सुधार नहीं होने के कारण उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी परेशानी बढ़ती गई और रविवार रात उसकी मौत हो गई। मृतका के दो बच्चे अर्श (2), अयान (एक माह) है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव दफनाया। प़रिवार में कोहराम मचा हुआ है।