फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पत्नी को जिंदा जलाने को पति ने मिटटी तेल छिड़का

पत्नी को जिंदा जलाने को पति ने मिटटी तेल छिड़का

Tue, 31 Oct 2017 12:42 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को जिंदा जलाने को पति ने मिटटी तेल छिड़का
पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर क्षुब्ध पति ने पत्नी को जिंदा जलाने के लिए उसके ऊपर केरोसिन का तेल छिड़क दिया। महिला अपनी जान बचाकर घर से भाग निकली और शोर मचा दिया। लोगों ने सूचना देकर महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।

मोहल्ला होली चौक पक्काबाग निवासी सोनू पुत्र धर्मवीर की शादी छह साल पूर्व मोदीनगर निवासी ज्योति के साथ हुई थी। सोमवार को महिला शोर मचाते हुए होली चौक पर पहुंची। महिला के कपड़े केरोसिन में पूरी तरह से भीगे हुए थे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को लेकर थाने पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वाले उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करते चले आ रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर पति उसके साथ मारपीट करता रहता है। पति ने उसके साथ मारपीट की और उसके ऊपर केरोसिन छिड़क दिया। पुलिस ने बताया कि महिला पूछताछ के दौरान बार बार अपना बयान बदल रही थी। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस महिला के पति से मामले की पूछताछ करने में जुटी है। इंस्पेक्टर पीपी सिंह का कहना है कि मामले की पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed