फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उतराखंड से लाई गई अंग्रेजी शराब पकड़ी

उतराखंड से लाई गई अंग्रेजी शराब पकड़ी

Sun, 29 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
उतराखंड से लाई गई  अंग्रेजी शराब पकड़ी
उत्तराखंड से लाई गई अंग्रेजी शराब पकड़ी
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे मिली सूचना पर भूराहेड़ी पुलिस चेक पोस्ट पर संयुक्त रूप से घेराबंदी कर रुड़की की तरफ से आ रही बोलरो को चेक किया गया, जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल और दिल्ली आदि प्रदेशों के ब्रांड की 66 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गईं। उसमें सवार दो लोगों से थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि शराब देहरादून से मेरठ ले जाई जा रही थी। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर गिरफ्तार किए गए सेवाराम निवासी ग्राम मोहदीनपुर थाना परतापुर और चालक इसरार अहमद निवासी गढ़मुक्तेश्वर थाना हापुड़ को जेल भेज दिया है। गाड़ी को चालक इसरार और सेवाराम देहरादून किसी काम से लेकर गए थे। सेवाराम का एक पुत्र देहरादून की सहस्त्रधारा पुलिस चौकी पर सिपाही है। उसकी ने शराब गाड़ी में रखवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed