{"_id":"594aca284f1c1b317d8b4639","slug":"51498073640-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबली की हत्या में एक आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बबली की हत्या में एक आरोपी को जेल भेजा
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबली हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
मीरापुर। पुलिस ने कैंडी दरियापुर के बबली हत्याकांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जेल गया आरोपी बबली के पति व पूर्व प्रधान अरुण द्वारा बनाई गई योजना में शामिल था। एसपी देहात अजय सहदेव और सीओ एसकेएस प्रताप ने भी आरोपी से पूछताछ की ।
13 जून को ककरौली के गांव कैंडी दरियापुर के पूर्व प्रधान अरुण ने तीन बदमाशों के साथ साजिश रचकर अपनी पत्नी बबली की गांव कासमपुर खोला के जंगल में गला घोटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद अरुण ने बदमाशों द्वारा लूटपाट करने के बाद अपनी पत्नी बबली की हत्या करने का ड्रामा रचा था। मृतका के पिता की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि अरुण से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने सैफपुर फिरोजपुर थाना बहसूमा निवासी एक आरोपी संजू पुत्र शंकर सिंह चौहान को कस्बे के मुख्य बस स्टैंड से पकड़ा। आरोपी ने बताया कि गांव कैंडी निवासी चर्चित छोटू उसका निकट संबंधी है और उसके कहने पर ही 17 हजार रुपये लेकर बबली की हत्या में शामिल हुआ था। आरोपी संजू को बबली हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी के रूप में जेल भेज दिया गया। इस हत्याकांड के दो अभियुक्त अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।