फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   50 thousand prize winner Ramesh aka Nanu Heather in encounter

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी रमेश उर्फ नानू ढेर

Tue, 05 Jun 2018 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Tue, 05 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
50 thousand prize winner Ramesh aka Nanu Heather in encounter
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी ( मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-दून नेशनल हाइवे पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रमेश उर्फ नानू को मार गिराया। नानू पुत्र राम सिंह सहारनपुर जिले के  देवबंद थाना क्षेत्र के गांव जटोल निवासी था। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश फरार हो गए। बदमाशों की गोली लगने से पुरकाजी इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

 मुठभेड़  सोमवार सुबह करीब पांच बजे पुरकाजी बाईपास पर हुई। बाइक सवार तीन संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। बदमाशों की एक गोली पुलिस जीप का शीशा तोड़ते हुए इंस्पेक्टर पुरकाजी विजय सिंह के हाथ में लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश नानू गोली लगने के बाद घायल होकर गिर गया।
विज्ञापन


जबकि दो बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। बाद में घायल बदमाश की पुरकाजी सीएचसी पर उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी सिटी ने बताया कि रमेश उर्फ नानू के खिलाफ मुजफ्फरनगर और अन्य जिलों में करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं। छह मुकदमों में पुलिस को उसकी तलाश थी। भोपा में हुई लूट और पुलिस पर फायरिंग के मामले में उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनकाउंटर में मारे गए बदमाश
16 अगस्त 2017- मीरापुर के तुल्हेड़ी के जंगल में 50 हजार का इनामी नितिन पबरसा मरा गया।
8 सितंबर 2017- ककरौली क्षेत्र में जटवाडा नहर के पास मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी नदीम बागोवाली को ढेर किया।
17 सितंबर 2017- खतौली में हाइवे पर मुठभेड़ के दौरान 20 हजार का इनामी दोघट निवासी जान मोहम्मद उर्फ जानू मारा गया।
23 अक्तूबर 2017- बुढ़ाना के जंगल में 50 हजार का इनामी फुरकान मारा गया।
30 दिसंबर 2017-जानसठ की भलवा चौकी के पास मुठभेड़ में एक लाख का इनामी शमीम सिसौना मारा गया।
2 फरवरी 2018- मीरापुर के तुल्हेड़ी के जंगल में 25 हजार का इनामी इंद्रपाल  मारा गया।
6 फरवरी 2018- रोहाना के पास 50 हजार का इनामी विकास जाट मारा गया।
3 मई 2018- चरथावल क्षेत्र में पीनना रजवाहे के पास मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी रिहान मारा गया।
4 जून- पुरकाजी क्षेत्र में पुलिस ने 50 हजार के इनामी रमेश उर्फ नानू को ढ़ेर किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed