{"_id":"59174dd34f1c1b1522852a47","slug":"50-prisoners-from-prison-to-second-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार से दूसरी जेलों में शिफ्ट होंगे 50 कैदी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारागार से दूसरी जेलों में शिफ्ट होंगे 50 कैदी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 13 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
the jail
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार ने अपराधों पर लगाम लगाने के लिए बंदियों और कैदियों को दूसरी जेल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। शासन की ओर से मांगी गई सूची में जेल अफसरों ने 32 बंदियों की फेहरिस्त भेजी थी। शासन ने जेल अधीक्षक को 50 कैदियों को सूबे की दूसरी जेल में ट्रांसफर करने के आदेश किए हैं। जेल अफसर इन बंदियों को दूसरी जेलों में भेजने की तैयारियों में जुट गए हैं।
भाजपा सरकार ने जेलों में बंद शातिरों द्वारा भीतर से ही अपने गैंग संचालित करने वाले बदमाशों का नेटवर्क तोड़ने के लिए सूबे में बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। इसके लिए सबसे पहले बंदियों और कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने के आदेश किए हैं। शासन के मांगे जाने पर जेल अधीक्षक ने 32 बंदियों की सूची शासन को भेजी थी, जिसमें से नौ बंदियों का दूसरी जेलों मे ट्रांसफर किया जा चुका है। शासन ने आगे कार्रवाई करते हुए जेल अफसरों को 50 कैदियों की सूची भेजकर इन्हें दूसरी जेलों में भेजने के आदेश किए हैं। जेल अफसरों के अनुसार जेल में करीब 2500 बंदी हैं, जिनमें से करीब 400 कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इन्हीं कैदियों में से 50 को दूसरी जेलों में भेजा जाएगा। अफसरों ने एसएसपी से बंदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट करने के लिए फोर्स की मांग की है। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सूचीबद्ध कैदियों और बंदियों को फोर्स मिलते ही यहां से चलता कर दिया जाएगा।
बंदी ने ले रखा है स्टे
मुजफ्फरनगर। जेल में बंद शातिर विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी का एक वर्ष पूर्व देवरिया जेल भेजे जाने का आदेश शासन से आया था। रीढ़ की हड्डी में परेशानी के चलते मीनू ने कोर्ट से स्टे ले रखा है। हाईकोर्ट से मिले स्टे के खिलाफ शासन को सुप्रीम कोर्ट में अपील करनी पड़ेगी, उसके बाद ही मीनू को देवरिया जेल भेजा जा सकेगा। तीन दिन पूर्व ही उसने कोर्ट में अपील डाली थी कि उसे उपचार के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ भेजा जाए।