फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नूनाखेड़ा प्रकरण में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज

नूनाखेड़ा प्रकरण में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 08 Apr 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
नूनाखेड़ा प्रकरण में दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज
नूनाखेड़ा प्रकरण में क्रास केस
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव नूनाखेड़ा में शनिवार देर रात रालोद और भाजपा समर्थकों के बीच हुए विवाद के मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव नूनाखेड़ा में रालोद की स्टार प्रचारक व चौधरी अजित सिंह की पुत्रवधू चारू चौधरी के रोड शो के दौरान भाजपा की गाड़ी सामने से आ जाने के कारण हंगामा हुआ था। इस मामले में भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों की दो गाड़ी में तोड़फोड़ भी कर दी गई थी। शनिवार की देर रात भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान के भतीजे शाहपुर के गांव कुटबी निवासी अमरेंद्र बालियान ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट, अपहरण करने का प्रयास, नगदी छीनने, कारों में तोड़फोड़ करने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें गांव नूनाखेड़ा निवासी राजीव, छोटा मुखिया, महेश उर्फ काला, अंकुर व राजकुमार को नामजद करने के साथ ही पांच अज्ञात आरोपियों पर मारपीट, तोड़फोड़ व अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने अज्ञात भाजपा समर्थकों के खिलाफ तहरीर देते हुए चारू चौधरी के रोड शो के दौरान गाड़ी रुकवाकर गालीगलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है, जिसकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed