{"_id":"5c267299bdec22570860b3ad","slug":"41546023577-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानसठ रोड पर हादसे में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानसठ रोड पर हादसे में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर-मखियाली निवासी अभिषेक और अमित साथी अनुज के साथ दो दिन पूर्व किसी काम से जानसठ रिश्तेदारी में गए थे। बृहस्पतिवार रात लौटते समय गांव चांदपुर के पास ही जानसठ रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिसमें बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से अमित पुत्र राजकुमार को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अमित के भाई नीरज ने अज्ञात चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी सोनू कुरैशी ने तहरीर देकर खालापार निवासी फतेह उर्फ गुल सनव्वर के खिलाफ घर में घुसकर नकदी-सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी फतेह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोनू के मकान से चोरी किए गए नकद रुपयों के साथ ही सिलिंडर व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।