फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फर्जी रसीद काटकर लाखों रुपये लेकर युवक फरार हुआ

फर्जी रसीद काटकर लाखों रुपये लेकर युवक फरार हुआ

Tue, 27 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
फर्जी रसीद काटकर लाखों रुपये लेकर युवक फरार हुआ
फर्जी रसीद काटकर लाखों रुपये लेकर युवक फरार हुआ
विज्ञापन

जानसठ। प्राइवेट कंपनी का एक एजेंट विद्युत उपभोक्ताओं के बिल जमा कर उन्हें फर्जी रसीद देकर लाखों रुपये लेकर फरार हो गया। विद्युत विभाग के एसडीओ ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ला हुसैनपुरा में विद्युत निगम के बिल जमा करने के लिए एक युवक ने एक कंपनी की डीलरशिप ले रखी है। युवक कस्बे में क्षेत्र के लोगों के ऑनलाइन बिल जमा कर उपभोक्ताओं को रसीद भी दे रहा था। बिल जमा होने के बाद भी उपभोक्ताओं के बिल कम नहीं हो रहे थे। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग कार्यालय में कर्मचारियों को विद्युत बिल जमा करने की रसीद दिखाई तो, पता चला कि युवक द्वारा काटी गई रसीद का पैसा विद्युत निगम के यहां जमा नहीं किया गया। युवक द्वारा सभी रसीद फर्जी तरीके से काटी गई थी। विद्युत विभाग के एसडीओ भुवन राज सिंह ने बताया कि युवक ने विद्युत बिल जमा करने के लिए डीलरशिप ले रखी थी। एजेंट द्वारा बिल जमा कर उपभोक्ता यशपाल के 30 हजार रुपये, सुरेंद्र सिंह के 15 हजार, किरण सिंह के 16900 रुपये, हनीफ के 7336, दयावती 4305 रुपये समेत कई दर्जन उपभोक्ताओं के लाखों रुपए के बिल जमा कर फरार हो गया। एसडीओ द्वारा युवक के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed