{"_id":"5bc0e8b6bdec2269a92b5683","slug":"41539369142-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़ व पुलिस पर पथराव का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं से छेड़छाड़ व पुलिस पर पथराव का मामला
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के बाद हुए बवाल में 13 आरोपी गिरफ्तार
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बवाना गांव की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बवाना गांव की चार छात्राओं के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जाते समय कस्बे में सफीपुर रोड पर छेड़खानी की थी। छात्राओं के साथ आए दो भाइयों ने इसका विरोध किया, तो दूसरे समुदाय के युवकों ने उनके साथ मारपीट की। घायल युवकों ने छात्राओं के साथ कोतवाली में घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक सुलेमान को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक को हिरासत में लेने पर उसके समर्थकों ने जमकर बवाल काटा था। आरोपियों और उनके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। इस पथराव में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह, कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक सोबीर नागर सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले में एक छात्रा ने दूसरे समुदाय के दो युवकों को नामजद करते हुए सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरे मामले में पुलिस पर पथराव कर घायल करने तथा सीओ व इंस्पेक्टर की कार तोड़ने के मामले में पुलिस ने वीडियो के आधार पर 29 को नामजद करते हुए 70-80 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में अपराध पंजीकृत किया था। इस घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर कमान संभाली थी। इस मामले में पुलिस ने देर रात ताबड़तोड़ दबिश देकर 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी 13 आरोपियों का चालान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।